
x
हैदराबाद | एक युवती की लंदन में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि ब्राजीलियाई शख्स ने हैदराबाद की कोंथम तेजस्विनी की हत्या कर दी। हमलावर ने दो युवतियों पर हमला किया था जिसमें से एक की हालत गंभीर है।
लंदन के वेंबली में हैदराबाद की 27 साल की युवती की चाकू से घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कोंथम तेजस्विनी के रूप में हुई है। हमलावर ने दो महिलाओं पर अटैक किया था जिसमें से तेजस्विनी की मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है।
जानकारी के मुताबिक, उच्च शिक्षा के लिए लंदन गई तेजस्विनी वर ब्राजील के एक नागरिक ने कथित रूप से हमला किया। तेजस्विनी की मौके पर ही मौत हो गई। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, 28 साल की एक दूसरी महिला पर भी हमला हुआ जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।v
Next Story