तेलंगाना
Hyderabad: चारमीनार के पास आग का कहर, बच्चों समेत 17 की जान गई
Admindelhi1
18 May 2025 12:40 PM IST

x
"गुलज़ार हाउस में लगी भीषण आ"ग
तेलंगाना: राजधानी हैदराबाद के चारमिनार इलाके में गुलजार हाउस के पास एक बिल्डिग में भीषण आग लगी है. इस घटना में झुलसने से 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है. घटना रविवार की सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच की है.अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है.
आशंका है कि इमारत में लगी एसी में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी.फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 10 एंबुलेंस भी बुलाई गईं हैं.फायर बिगेड के मुताबिक काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया है. हालांकि इतने प्रयास के बाद भी आग में फंसे 17लोगों को नहीं बचाया जा सका.
Tagsहैदराबादतेलंगानाचारमीनारआग का कहरबच्चों17 की जानHyderabadTelanganaCharminarfire havocchildren17 livesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





