
हैदराबाद: कोथुर पुलिस ने 34 वर्षीय महिला मुय्यादी विजया लक्ष्मी को अपनी 14 वर्षीय बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर हुए विवाद के बाद उसने बेटी की हत्या कर दी और इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की।
लड़की के पोस्टमार्टम से पता चला कि उसकी मौत 'गला घोंटने और फिर फंदे से लटकाने' (throttling associated with hanging) के कारण हुई है, जिसके बाद पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानकर जांच शुरू की। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर, पुलिस ने मामले को हत्या की धारा में बदल दिया और लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर मां और बेटी के बीच अक्सर बहस होती थी। मंगलवार को भी ऐसा ही एक विवाद हुआ, जिसके दौरान आरोपी महिला ने कथित तौर पर अपनी बेटी का गला घोंट दिया।
इस मामले की जांच शादनगर की डीसीपी सी. शिरीषा राघवेंद्र और एसीपी पी. लक्ष्मीनारायण की देखरेख में की गई। कोथुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ बी. नागार्जुन रेड्डी भी जांच टीम का हिस्सा थे।





