तेलंगाना

Telanagana: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, एक की मौत

Riyaz Ansari
7 May 2025 10:55 PM IST
Telanagana: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, एक की मौत
x

Telanagana: नरसिंगी क्षेत्र के पुप्पलगुड़ा स्थित कुतुब आर्केड अपार्टमेंट में बुधवार तड़के आग लगने से एक 38 वर्षीय ब्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान वीरकांत रेड्डी के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, आग तड़के करीब 2:30 बजे एसी में तकनीकी खराबी के कारण शुरू हुई।

हादसे के वक्त परिवार के अन्य सदस्य रेड्डी के माता-पिता और दो बच्चे घर के दूसरे कमरे में थे। धुआं और आग की लपटें महसूस होते ही परिवार ने रसोई में शरण ली और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक रेड्डी की जान जा चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच जारी है।


Next Story
null