स्कूटर की बैटरी में विस्फोट, 80 साल के बुजुर्ग की मौत

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में लग रही आग की घटनाएं अब जानलेवा साबित हो रही हैं। घटना तेलंगाना के निजामाबाद जिले की है। यहां एक घर के अंदर रखी इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में विस्फोट होने से 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना बुधवार रात की बताई जा रही है, जब बैटरी को चार्ज किया जा रहा था। रामास्वामी नाम के एक व्यक्ति की जलने से मौत हो गई। अपने पिता को बचाने की कोशिश में प्रकाश, प्रकाश की पत्नी कृष्णवेनी और बुजुर्ग की पत्नी कमलम्मा को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि प्रकाश, कथित तौर पर एक साल से EV स्कूटर को इस्तेमाल कर रहे थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





