
x
Hyderabad हैदराबाद। हैदराबाद की रेड्डीगुड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के प्रशांति हिल्स इलाके में 35 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर देविका ने आत्महत्या कर ली. आरोप है कि पति सतीश द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने के कारण उसने यह कदम उठाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
देविका की शादी छह महीने पहले गोवा में सतीश से हुई थी, जो खुद भी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. शादी के बाद से ही दोनों के बीच तनाव चल रहा था. घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पुलिस के अनुसार, देविका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह जब सतीश ने देविका को फंदे से लटका देखा तो उसने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
देविका की मां रामलक्ष्मी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि सतीश शादी के बाद से ही देविका को दहेज के लिए परेशान कर रहा था. इस शिकायत पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि देविका के शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेजा गया है और पूरे मामले की जांच जारी है.
Tagsदहेज उत्पीड़नइंजीनियर महिला ने की आत्महत्यापति पर मामला दर्जDowry harassmentengineer woman commits suicidecase filed against husbandजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





