
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मेसर्स एसईडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एसआईएल), मेसर्स प्रसाद एंड कंपनी (प्रोजेक्ट वर्क्स) प्राइवेट लिमिटेड (पीएसपीडब्ल्यूपीएल), समूह की कंपनियों और उनके प्रमोटरों/निदेशकों के खिलाफ ऋण राशि के गबन और हेराफेरी के आरोप में बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत हैदराबाद में छह स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है।
ईडी अधिकारियों ने बताया कि कंपनी द्वारा की गई वित्तीय धोखाधड़ी से कंसोर्टियम बैंक को भारी नुकसान हुआ है। तलाशी अभियान के दौरान, धन के हेराफेरी के संकेत देने वाले विभिन्न दस्तावेज और संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिनका वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 120 करोड़ रुपये है। मेसर्स एसईडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, मेसर्स एसटीएनएल के साथ-साथ उनके निदेशकों और परिवार के सदस्यों के 33 बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।





