तेलंगाना

SIR हियरिंग सेंटर पहुंचे ओवैसी मतदाताओं से दस्तावेज जमा करने की अपील

SHIDDHANT
2 Sept 2026 11:49 PM IST
SIR हियरिंग सेंटर पहुंचे ओवैसी मतदाताओं से दस्तावेज जमा करने की अपील
x
हैदराबाद। AIMIM के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने याकूतपुरा विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए SIR हियरिंग सेंटरों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही मतदाताओं की सहायता के लिए लगाए गए हेल्प डेस्क पर मौजूद लोगों से भी बातचीत की।
ओवैसी ने बताया कि SIR की ड्राफ्ट लिस्ट जारी कर दी गई है और इस पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 17 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि याकूतपुरा विधानसभा क्षेत्र में पांच हियरिंग सेंटरों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और मतदाताओं से जुड़े मामलों की जानकारी ली गई।
उन्होंने उन लोगों से विशेष रूप से अपील की जिन्हें SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस मिला है। ओवैसी ने कहा कि नोटिस पाने वाले लोगों को अपने आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित हियरिंग सेंटर पर पहुंचना चाहिए। वहां उन्हें नोटिस का जवाब और आवश्यक दस्तावेज जमा कराने होंगे।
ओवैसी के मुताबिक निर्धारित प्रक्रिया पूरी करना महत्वपूर्ण है ताकि पात्र मतदाताओं के नाम अंतिम सूची में शामिल किए जा सकें। उन्होंने लोगों से तय समय सीमा का इंतजार किए बिना अपने दस्तावेजों से जुड़ी प्रक्रिया जल्द पूरी करने की अपील की।
याकूतपुरा में AIMIM की ओर से मतदाताओं की मदद के लिए हेल्प डेस्क भी संचालित किए जा रहे हैं। ओवैसी ने हेल्प डेस्क संभाल रहे लोगों से बातचीत कर मतदाताओं को आवश्यक जानकारी और सहायता उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने लोगों से नोटिस मिलने की स्थिति में उसे नजरअंदाज न करने और निर्धारित हियरिंग सेंटर जाकर अपना जवाब जमा करने की अपील की।
Next Story