तेलंगाना

डॉक्टर की कार्डियक अटैक से मौत, इलाज करवा रहे मरीज ने भी तोड़ी देर बाद तोड़ा दम

jantaserishta.com
29 Nov 2021 11:38 AM IST
डॉक्टर की कार्डियक अटैक से मौत, इलाज करवा रहे मरीज ने भी तोड़ी देर बाद तोड़ा दम
x
डॉक्टर की पहचान 40 वर्षीय डॉक्टर लक्ष्मण के रूप में हुई है.

हैदराबाद: तेलंगाना में एक डॉक्टर की कार्डियक अटैक से मौत हो गई है. खास बात है कि डॉक्टर की मौत उस वक्त हुई, जब एक मरीज को आए हार्ट अटैक का इलाज कर रहा था. इलाज के दौरान ही डॉक्टर को कार्डियक अरेस्ट आया और फौरन ही मौत हो गई. डॉक्टर की पहचान 40 वर्षीय डॉक्टर लक्ष्मण के रूप में हुई है.

कामारेड्डी जिले के गांधारी मंडल के एक नर्सिंग होम में काम करने वाले 40 वर्षीय डॉक्टर लक्ष्मण की हृदय गति रुकने से अप्रत्याशित रूप से मौत हो गई. घटना उस वक्त हुई जब खुद एक कार्डियक अरेस्ट का शिकार शख्स का इलाज कर रहे थे. इसके थोड़ी देर बाद मरीज की भी मौत हो गई. यानी डॉक्टर और मरीज दोनों ने अस्पताल में अंतिम सांस ली.
60 वर्षीय जगैया नाइक को रविवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल लाया गया था. डॉक्टर लक्ष्मण ने अन्य स्टाफ के साथ आईसीयू में उनका इलाज करना शुरू किया. अचानक डॉक्टर लक्ष्मम गिर गए. तुरंत उनके साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन लक्ष्मण ने दम तोड़ दिया.
नाइक की हालत भी बिगड़ने के तुरंत बाद उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई. लक्ष्मण एक लोकप्रिय चिकित्सक थे और उनकी आकस्मिक मृत्यु ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया. वह महबूबाबाद जिले के मूल निवासी थे और निजामाबाद मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के रूप में भी कार्यरत थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story