तेलंगाना

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया एक और तेंदुआ, हुई मौत

Rani Sahu
9 Feb 2023 5:49 PM GMT
तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया एक और तेंदुआ, हुई मौत
x
हैदराबाद (आईएएनएस)| तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक तेंदुआ की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रायनपल्ली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेंदुआ रोड पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला वन कार्यालय ले जाया गया है। वन अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और उस वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है जिसने तेंदुए को टक्कर मारी।
तेलंगाना के प्रधान मुख्य वन संरक्षक मोहन परगायन ने ट्वीट कर लिखा, रफ्तार मार देती है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहन का एक और शिकार। इस बदकिस्मत तेंदुए को चंद्रायनपल्ली के पास तेज रफ्तार वाहन ने मार दिया। ्रिपोर्ट के अनुसार, निजामाबाद और इससे सटे कामारेड्डी जिले में पहले भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।
वन अधिकारियों का कहना है कि बढ़ते मानव-पशु संघर्ष के कारण तेंदुए सड़क और रेल दुर्घटनाओं में मर रहे हैं। पशु संरक्षण कार्यकर्ता इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जंगलों से गुजरने वाले राजमार्गों पर वाहनों की गति को नियंत्रित करने की मांग करते रहे हैं। उन्होंने जानवरों के लिए जंगलों में अंडरपास और पुल बनाने का भी सुझाव दिया है।
--आईएएनएस
Next Story