
Telangana तेलंगाना : सिल्वर स्क्रीन पर घटित चमत्कारों के पीछे की कलात्मकता, रचनात्मकता, तकनीक और निर्देशकीय प्रतिभा को समेटने वाली 'मायालोक' अब रामोजी फिल्म सिटी (आरएफसी) में उपलब्ध है। आरएफसी की प्रबंध निदेशक सीएच विजयेश्वरी और निदेशक कीर्ति सोहाना ने सोमवार को 'मायालोक' स्टूडियो का उद्घाटन किया। सोहाना ने उम्मीद जताई कि आगंतुकों को इस नए स्टूडियो के माध्यम से फिल्म सेट बनाने की तकनीकी विशेषज्ञता का अनुभव होगा। आरएफसी टूर के हिस्से के रूप में कई फिल्म सेट दिखाए जाते हैं। इस स्टूडियो के आगंतुक अब उन सेट्स के पीछे की रचनात्मक कलात्मकता को एक डॉक्यूमेंट्री के रूप में देख सकते हैं। मालूम हो कि आरआरआर और बाहुबली जैसी कई विश्व प्रसिद्ध फिल्मों की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी में हुई है। इसके लिए कई विशाल सेट बनाए गए थे। माया लोक आगंतुकों को रचनात्मकता, कलात्मक कौशल और कड़ी मेहनत के बारे में बताएगा





