
x
Lucknow लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को हैदराबाद पहुंचे, जहां सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा एसआईआर के बहाने एनआरसी लागू कर रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को हैदराबाद में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित ‘विजन इंडिया: एआई समिट’ में शामिल होंगे, जिसमें देश के भविष्य, तकनीकी बदलाव और एआई के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि भारत हर क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है और समस्याओं के समाधान के लिए एक स्पष्ट, यथार्थवादी और प्रगतिशील रोडमैप जरूरी है।
उन्होंने कहा कि कृषि, स्वास्थ्य और तकनीक के तमाम क्षेत्रों में एआई तेजी से प्रभाव बढ़ा रहा है। हैदराबाद ने तकनीकी क्षेत्र में देश में सबसे ज्यादा प्रगति दिखाई है, इसलिए सपा ने ‘विजन इंडिया’ कार्यक्रम यहीं आयोजित किया है। सपा प्रमुख ने कहा कि देश को पॉलिटिकल डिवीजन नहीं, विजन चाहिए। राजनीति प्रोग्रेसिव होनी चाहिए, नेगेटिव नहीं। वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर अखिलेश यादव ने गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को वोट बढ़ाने का काम करना चाहिए, लेकिन यूपी में बड़े पैमाने पर वोट हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भाजपा हारी है, वहां-वहां वोट काटे जा रहे हैं। यह लोकतंत्र के खिलाफ षड्यंत्र है। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया एनआरसी जैसी है, जिसमें लोगों से अनावश्यक दस्तावेज मांगे जा रहे हैं, जबकि आधार कार्ड में पहले ही पूरी बायोमेट्रिक जानकारी मौजूद है। भाजपा जनता को परेशान रखने की राजनीति करती है नोटबंदी में, जीएसटी में, महंगाई में, कोविड में… और अब एसआईआर में भी।
उन्होंने दावा किया कि यूपी में लगभग तीन करोड़ मतदाताओं के वोट कटने जा रहे हैं, जो लोकतांत्रिक अधिकारों की खुली अवहेलना है। सपा मुखिया ने वंदे मातरम पर कहा कि जिन लोगों ने आजादी के आंदोलन में वंदे मातरम नहीं गाया, जिनको तिरंगा पसंद नहीं था, वे आज राष्ट्रवाद का दिखावा कर रहे हैं।
Tagsअखिलेश यादवहैदराबादसपाभाजपाएसआईआरएनआरसीवोटर लिस्टलोकतंत्रवंदे मातरमएआई समिटतकनीकी बदलावप्रगतिशील राजनीतियूपीमतदातावोट कटनाराष्ट्रवादवोटर अधिकारलोकतांत्रिक अधिकारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





