
x
Telangana तेलंगाना: तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग के निर्माणाधीन एरिया में छत का एक हिस्सा ढह गया. इसमें कम से कम 8 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडर सुखेंदु ने कहा कि पुंछ में शनिवार रात करीब 10 बजे वो सभी हालात का जायजा लेने सुरंग के अंदर गए.
#WATCH | Nagarkurnool, Telangana: Rescue operations being carried out inside the Srisailam Left Bank Canal (SLBC) tunnel as a portion of the tunnel near Domalpenta collapsed yesterday. At least eight workers are feared trapped.
— ANI (@ANI) February 23, 2025
(Source: Irrigation and Civil Supply Minister Uttam… pic.twitter.com/XzAvagy5zA
सुरंग के अंदर 13 किलोमीटर की दूरी में से उन्होंने 11 किलोमीटर इसी इंजन पर तय की. बाकी 2 किलोमीटर कन्वेयर बेल्ट पर पूरी की. उन्होंने बताया कि जब वो सब टीएमवी (टनल बोरिंग मशीन) के अंत में पहुंचे तो हमने फंसे हुए मजदूरों से उनके नाम पुकारकर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन हमें कुछ नहीं मिला.
मलबा हटाने पर सही लोकेशन का पता चलेगा
उन्होंने कहा कि मलबे से 200 मीटर का हिस्सा भरा हुआ है. जब तक इस मलबे को साफ नहीं किया जाता, हम फंसे हुए मजदूरों की सही लोकेशन का पता नहीं लगा पाएंगे और उन्हें बचा नहीं पाएंगे. सुरंग के 11-13 किलोमीटर के बीच के हिस्से में पानी भरा हुआ है और जब तक पानी नहीं निकाला जाता, तब तक मलबा साफ करने का काम शुरू नहीं हो पाएगा.
हमारी पहली टीम कल शाम करीब 7 बजे यहां पहुंची. फंसे हुए मजदूरों को बचाने के लिए सबसे पहले हमें पानी निकालने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी और फिर मलबा हटाना होगा. फंसे हुए मजदूरों की सही लोकेशन का पता अभी नहीं चल पाया है.
उन्होंने कहा कि सुरंग में जाने में करीब एक घंटे का समय लगता है. हम रात में 2 बजे तक वापस आए थे. उन्होंने कहा कि मजदूरों को निकालने का प्रोसेस चल रहा है. उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन के लिए टोटल चार टीमें बुलाई गई हैं. पूरा एरिया मिट्टी से भरा हुआ है, जब तक वो साफ नहीं होगा मजदूरों की लोकेशन के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाएगी.
TagsTelangana टनल हादसा8 मजदूरों फंसे आशंकाTelangana tunnel accident8 workers suspected to be trappedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





