
x
हैदराबाद: तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल जिले में लड़कों के लिए एक सरकारी कल्याण छात्रावास के 52 छात्रों को शुक्रवार रात खाना खाने के बाद उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इटिक्याला मंडल के धर्मावरम स्थित छात्रावास के छात्रों को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि डॉक्टरों ने उनका इलाज करने के बाद कहा कि उनकी हालत स्थिर है।
Next Story





