तेलंगाना

फैक्ट्री में आग लगने से 3 मजदूरों की मौत

Rani Sahu
8 Jan 2023 10:09 PM IST
फैक्ट्री में आग लगने से 3 मजदूरों की मौत
x
हैदराबाद, (आईएएनएस)| तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में स्थित माइलन लेबोरेटरीज फैक्ट्री में रविवार को आग लग गई। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, आग जिन्नाराम मंडल के गद्दापोथाराम औद्योगिक क्षेत्र के माइलान के गोदाम ब्लॉक में लगी। पुलिस ने कहा कि कंटेनर में डाले जाने के दौरान विस्फोटक रसायन के रिसाव के बाद यह आग लगी। गंभीर रूप से झुलसे तीन मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन कुछ घंटे बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के निवासी 40 वर्षीय परितोष मेहता, बिहार के 27 वर्षीय रंजीत कुमार और आंध्र प्रदेश के 29 वर्षीय लोकेश्वर राव के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
--आईएएनएस
Next Story