
HYDERABAD हैदराबाद : कुकटपल्ली इलाके में 10 वर्षीय लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 14 वर्षीय एक लड़के ने लड़की की हत्या तब कर दी जब वह उसे उसके भाई का क्रिकेट बैट चोरी करते पकड़ गई। घटना 18 अगस्त को उस समय हुई जब लड़की अपने घर में अकेली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबराबाद पुलिस ने पूरे पड़ोस का सीसीटीवी फुटेज स्कैन किया, लेकिन किसी संदिग्ध के घर में प्रवेश करने के कोई सुराग नहीं मिले। पांच दिन की जांच के बाद, पुलिस ने आखिरकार मामले का रहस्य सुलझाया। साइबराबाद पुलिस कमिश्नर अविनाश मोहंती ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सफलता की जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी, जो 10वीं कक्षा का छात्र है, ने लड़की को कई बार छुरा मारकर हत्या की। आरोपी को पूछताछ के दौरान अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने यह सफलता एक निवासियों के पूछताछ के दौरान मिली महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर हासिल की। आरोपी के खिलाफ नाबालिग होने के कारण विशेष कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।





