राज्य

फर्रुखाबाद में किशोरी से छेड़छाड़

Soni
24 Feb 2022 12:18 PM IST
फर्रुखाबाद में किशोरी से छेड़छाड़
x

फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में एक युवक पर नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड़ करने और उसके कपड़े फाड़ने का आरोप लगा है। लड़की के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष कमालगंज ने बताया, तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

कमालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में बताया, उसके खेत में आलू की खुदाई चल रही है, जहां मजदूर खुदाई कर रहे हैं। गुरुवार की सुबह उसकी 11 वर्षीय बेटी मजदूरों के लिए खाने का सामान लेकर खेत पर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में श्रंगीरामपुर निवासी सत्यवान ने बुरी नियत से उसे दबोच लिया और सरसों के खेत में ले जाकर अश्लील हरकतें करने लगा। इस दौरान बेटी के कपड़े फाड़ दिए। चीख-पुकार पर अन्य लोगों के आ जाने पर आरोपी मौके से भाग गया। उन्होंने बताया, घटना की जानकारी होते ही वह अपने घर गए और मामले की जानकारी उसकी बेटी ने दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष कमालगंज ने बताया, तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले की जांच चल रही है।

Next Story