तमिलनाडू

पति के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी ने डाली खौलता हुआ पानी, जानें पूरा मामला

Rani Sahu
18 Aug 2022 7:02 AM GMT
पति के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी ने डाली खौलता हुआ पानी, जानें पूरा मामला
x
पति के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी ने डाली खौलता हुआ पानी
चेन्नई : पति-पत्नी का रिश्ता प्रेम और विश्वास पर टिका होता है, लेकिन अगर इसमें किसी तीसरे की एंट्री हो जाए तो रिश्ते को बिखरने में ज्यादा वक्त नहीं लगता। आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसने अपने पति (Husband) के किसी और महिला के साथ संबंध (Relation) होने के शक में उसका प्राइवेट पार्ट (Private Part) ही जला डाला।
आधी रात को डाला गर्म पानी
दरअसल, यह खौफनाक घटना चेन्नई के तमिलनाडु का बताया जा रहा है। जहां पर पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। बता दें, महिला को अपने पति एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का शक था। घटना वाली रात भी दोनों के बीच खूब झगड़ा (Fight) हुआ। जिसके बाद आधी रात को पत्नी ने पानी गर्म (Hot Water) कर पति के प्राईवेट पार्ट पर डाल कर घटना को अंजाम दिया। गर्म पानी पड़ते ही पति चीखने और चिल्लाने लगा। जिसके बाद आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए और शख्स को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बता दें शख्स का अंग 50 फीसदी तक जल गया हैं।
जानें पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। इन दोनों के दो बच्चे हैं। जिनमें एक लड़का और एक लड़की है। महिला को पति पर शक था कि उसका किसी और महिला के साथ संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। पत्नी ने कई बार उससे बातचीत के दौरान उससे रिश्ता छोड़ने की जिद की। लेकिन पति इस बात को मानने को तैयार नहीं था।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, महिला के द्वारा इस घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story