तमिलनाडू

पंबन रेल पुल पर दो घटनाओं से उठे सवाल, एक की जान गई; दूसरी पहुंची अस्पताल

jantaserishta.com
15 Nov 2026 6:19 PM IST
पंबन रेल पुल पर दो घटनाओं से उठे सवाल, एक की जान गई; दूसरी पहुंची अस्पताल
x
समुद्र किनारे मिला युवक का शव.
रामनाथपुरम: तमिलनाडु के रामनाथपुरम में नए पंबन रेलवे ब्रिज से ट्रेन गुजरने के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में यात्रियों के समुद्र में कूदने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. दोनों घटनाएं कुछ ही घंटों के अंतराल में हुईं, जिससे यात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.
पहली घटना शनिवार रात की है. रामेश्वरम से मदुरै जा रही पैसेंजर ट्रेन जब पंबन समुद्री पुल से गुजर रही थी, तभी एक युवक अचानक समुद्र में कूद गया. साथी यात्रियों और रेलवे पुलिस ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की. हालांकि, युवक का शव रविवार को पंबन के पास मुल्लीमुनई द्वीप के नजदीक समुद्र किनारे मिला. मरीन पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और उसकी पहचान और उसके मूल स्थान का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.
दूसरी घटना रविवार सुबह हुई. केरल के पलक्कड़ से रामेश्वरम जा रही अमृता एक्सप्रेस जब पंबन ब्रिज से गुजर रही थी, तभी एक महिला यात्री अचानक समुद्र में कूद गई. हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.
सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस इंस्पेक्टर कथिरवेल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को समुद्र से बाहर निकाला. पुलिस ने उसे पानी और प्राथमिक उपचार देने के बाद इलाज के लिए जिला सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान, उसके मूल स्थान और ट्रेन से समुद्र में कूदने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने बताया कि महिला को जब बाहर निकाला गया, तब वह बेहोश थी. उसकी हालत स्थिर होने के बाद आगे पूछताछ की जाएगी. वहीं, शनिवार रात समुद्र में कूदने वाले युवक की पहचान भी अभी तक नहीं हो पाई है.
रामेश्वरम एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और यहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. ट्रेन से रामेश्वरम जाने वाले यात्रियों को नए पंबन रेलवे ब्रिज से होकर गुजरना पड़ता है. इससे पहले भी पुल से गुजरती ट्रेनों में सेल्फी और वीडियो बनाने के दौरान यात्रियों के समुद्र में गिरने की घटनाएं सामने आती रही हैं. कुछ मामलों में मछुआरों ने यात्रियों को बचाया है.
कुछ ही घंटों के अंतराल में हुई इन दोनों घटनाओं के बाद रेलवे यात्रियों, पर्यटकों और आम लोगों में चिंता बढ़ गई है. पंबन समुद्री पुल से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय करने की मांग उठ रही है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story