तमिलनाडू

TANCET 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट कल, जानें आवेदन की डिटेल

Kunti Dhruw
17 April 2022 2:54 PM GMT
TANCET 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट कल, जानें आवेदन की डिटेल
x
अन्ना विश्वविद्यालय तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TANCET) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है.

TANCET 2022: अन्ना विश्वविद्यालय तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TANCET) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 मार्च 2022 से जारी है. ऐसे स्टूडेंट जो अभी तक आवेदन नहीं किए हैं उनको बता दें कि आवेदन करने की लास्ट डेट 18 अप्रैल 2022 है. ऐसे में बिना देर किए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tancet.annauniv.edu के जरिए इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.


बता दें कि अन्ना विश्वविद्यालय के विभागों, कॉलेजों और क्षेत्रीय परिसरों में 2022-23 शैक्षणिक वर्ष के लिए एमबीए, एमसीए, एमई, एमटेक और एमपीलान पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है.
TANCET 2022: जानें जरूरी तारीखें
TANCET 2022 पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ होने की तिथि 30 मार्च, 2022
TANCET 2022 पंजीकरण प्रक्रिया समापन तिथि: 18 अप्रैल 2022
TANCET 2022 एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख (अस्थायी): 2 मई 2022
TANCET 2022 एमसीए परीक्षा तिथि: 14 मई 2022 (सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक)
TANCET 2022 MBA परीक्षा तिथि: 15 मई 2022 (सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक)

TANCET 2022: जरूरी डॉक्यूमेंट
ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
डेट ऑफ वर्थ
एसएसएलसी (कक्षा 10) रजिस्ट्रेशन नंबर
समुदाय
नागरिकता
एचएससी/डिप्लोमा पंजीकरण संख्या


Next Story