तमिलनाडू

हिदू युवक की हत्या के मामले में आरोपी की रिमांड रिपोर्ट सामने आई, हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
17 May 2022 11:21 PM IST
हिदू युवक की हत्या के मामले में आरोपी की रिमांड रिपोर्ट सामने आई, हुआ ये खुलासा
x
पढ़े पूरी खबर

हैदराबाद में हिदू युवक नागाराजू की हत्या के मामले में आरोपी की रिमांड रिपोर्ट सामने आई है. रिमांड रिपोर्ट के मुताबिक, नागाराजू की हत्या पूर्व नियोजित थी. आरोपी ने नागाराजू को ट्रैक करने और उसका पता लगाने के लिए मोबाइल स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया. हत्या के दिन आरोपी ने पहले कार शोरूम के बाहर नागाराजू की हत्या करने की कोशिश की, जहां नागाराजू काम कर रहा था, लेकिन ट्रैफिक होने के चलते वह वारदात को अंजाम नहीं दे पाया.

आरोपी ने अपनी 2 बड़ी बहनों की शादियां की थी और उसकी तीसरी बहन (सुल्ताना) की शादी का इंतजार था. आरोपी मोबिन ने अपनी तीसरी बहन की शादी के बाद अपनी शादी करने की योजना बनाई थी. इसी बीच उसे पता चला कि उसकी छोटी बहन किसी नागाराजू से प्यार करती है. दूसरे समुदाय का होने के चलते मोबिन ने सुल्ताना को समझाया और उसकी पिटाई भी की.
रिमांड रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने जनवरी 2022 में उसने अपनी बहन सुल्ताना को चेतावनी दी थी. इसी बीच 31 जनवरी की रात करीब आठ बजे सुल्ताना घर में किसी को बिना बताए घर से निकल गई. अगले दिन उसने हिंदु परंपरा के अनुसार पुराने हैदराबाद स्थित आर्य समाज मंदिर में नागाराजू से शादी कर ली.
मोबिन के परिवार को जानकारी हुई कि सुल्ताना ने घर छोड़ने से एक दिन पहले अपना नाम बदल लिया था और उसने अपना नाम पल्लवी रख लिया था. इसके बाद उसने नागाराजू से शादी की थी. शादी की जानकारी के बाद मोबिन के परिवार ने नागाराजू को अपनी बहन को छोड़ने के लिए कहा, लेकिन नागाराजू और उसके परिवार ने इससे इनकार कर दिया. इसके बाद मोबिन ने नागाराजू को मारने का प्लान बनाया.
नागाराजू का लोकेशन खोजने के लिए 'FIND MY DEVICE' ऐप का किया यूज
मोबिन ने नागाराजू का लोकेशन खोजने के लिए 'FIND MY DEVICE' नाम के ऐप का यूज किया. ऐप के जरिए मोबिन को नागाराजू की लोकेशन सरूरनगर के पास मिली. चार मई 2022 को मोबिन ने अपने साथ को फोन किया और कहा कि वह सरूरनगर आ जाए. इसके बाद मोबिन मसूद अहमद के साथ बस से अपने साथ लोहे का रॉड और चाकू लेकर मियापुर पहुंचा.
मियापुर से मोबिन अपने साथी के साथ सरूरनगर के लिए रवाना हुआ. यहां उन्होंने फाइंड माय डिवाइस ऐप के जरिए नागाराजू के सटीक लोकेशन का पता किया. ऐप में नागाराजू का लोकेशन मूसारामबाग में दिखा. यहां जब मोबिन पहुंचा तो नागाराजू दिख गया. इस दौरान सुल्ताना भी साथ थी. इसके बाद मोबिन और मसूद अहमद ने मिलकर नागाराजू और सुल्ताना को रोका और फिर नागाराजू के सिर पर लोहे के रॉड से वार कर दिया. एक ही वार में नागाराजू सड़क पर गिर गया. इसके बाद मोबिन और मसूद ने रॉड और चाकू से नागाराजू पर ताबड़तोड़ वार करने लगे. नागाराजू की मौत की पुष्टि के बाद दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए.
नागराजू को एक महीने से ट्रैक कर रहे थे आरोपी
रिपोर्ट में बताया गया है कि मोबिन ने अपनी बहन सुल्ताना के मोबाइल से नागाराजू का नंबर निकाला था. सुल्ताना के फोन में तलाशी के दौरान नागाराजू का मेल आईडी भी मिला. इसके बाद उसने "फाइंड माई डिवाइस" ऐप डाउनलोड किया और नागाराजू को ट्रैक करने के लिए उसके मोबाइल नंबर और मेल आईडी का यूज किया. आरोपी मोबिन करीब एक हफ्ते से नागाराजू की तलाश में जुटा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story