तमिलनाडू
तमिलनाडु : करूर हादसे के बाद विजय के नीलांकरै आवास पर सुरक्षा बढ़ाई गई
jantaserishta.com
6 Oct 2025 9:20 PM IST

x
Chennai चेन्नई: तमिलनाडु के करूर में 27 सितंबर को तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) की रैली के दौरान हुई भगदड़ ने पूरे राज्य को झकझोर दिया, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत 41 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा घायल हुए। इस हादसे के बाद चेन्नई के नीलांकरै इलाके में स्थित अभिनेता से राजनेता बने विजय के आवास के आसपास पुलिस सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। ईस्ट कोस्ट रोड (ईसीआर) से लेकर उनके घर तक की सभी गलियों में पुलिस तैनात कर दी गई है, बैरिकेड्स लगाए गए हैं और सात प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
पुलिस ने विजय के घर के एंट्री गेट पर कड़ी निगरानी बढ़ा दी है। केवल अधिकृत वाहनों जैसे एम्बुलेंस, खाद्य वितरण सेवाओं और डाक कर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। इलाके में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया गया है, और उल्लंघन करने वालों को चेतावनी देकर हटाया जा रहा है। कई प्रशंसक विजय के घर के बाहर खड़े होकर तस्वीरें लेने की कोशिश करते हैं, लेकिन पुलिस उन्हें वहां से हटा रही है। यह सुरक्षा व्यवस्था करूर से जुड़े प्रचार वाहन को जब्त करने की अफवाहों के बीच तैनात की गई है, जो वर्तमान में उनके घर पर खड़ा बताया जा रहा है।
बता दें कि करूर घटना को लेकर मद्रास हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा था कि विजय द्वारा रैली के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन को क्यों न जब्त किया जाए। पुलिस ने कहा था कि वह किसी भी समय वाहन को जब्त कर सकती है। एफआईआर में टीवीके के पदाधिकारियों पर भीड़ प्रबंधन में लापरवाही का आरोप लगाया गया है, जिसमें जिला सचिव मथियाझागन समेत कई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि विजय का वाहन देरी से पहुंचा, जिससे भीड़ बेकाबू हो गई।
इससे पहले विजय ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों को 20 लाख तथा घायलों को 2 लाख रुपए की सहायता का ऐलान किया।
Tagsकरूर भगदड़तमिलगा वेत्री कझगमटीवीके रैली41 मौतें100 घायलविजयचेन्नईनीलांकरैपुलिस सुरक्षाबैरिकेड्सअतिरिक्त बलएंट्री गेट निगरानीअधिकृत वाहनफोटोग्राफी प्रतिबंधप्रचार वाहनमद्रास हाईकोर्टभीड़ प्रबंधनगिरफ्तारमथियाझागनमृतकों को मुआवजाघायलों को सहायताहादसाराज्य सरकारपुलिस कार्रवाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





