तमिलनाडू

तमिलनाडु : सीएम एम. के. स्टालिन ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी

Deepa Sahu
19 Jun 2022 4:19 PM IST
तमिलनाडु : सीएम एम. के. स्टालिन ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी
x
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

चेन्नई, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष स्टालिन ने ट्विटर पर कहा, ''मेरे प्यारे भाई राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई। किसी व्यक्ति की सच्ची ताकत एवं निश्चय का मुश्किल घड़ी में पता चलता है।''राहुल गांधी इस रविवार को 52 साल के हो गये।

द्रमुक प्रमुख ने कहा, ''देश इस मुश्किल दौर में आपकी कटिबद्धता एवं हार नहीं मानने वाले आपके साहस को देख रहा है। मैं कामना करता हूं कि हमारे वैभवशाली गणतंत्र को फिर हासिल करने में आपको सफलता मिले।''


Next Story