तमिलनाडू
Tamil Nadu: समुद्र में नजर आई डरावनी मछली, मचा हड़कंप वीडियो वाइरल
Tara Tandi
19 Jun 2025 3:52 PM IST

x
Tamil Nadu तमिलनाडु: डूम्सडे फिश यानी कयामत या प्रलय मछली को पिछले दिनों तमिलनाडु के एक तट में देखा गया है। वैज्ञानिक भाषा में इसे रीगलेकस ग्लेस्नी कहा जाता है। जब से यह मछली नजर आई है तब से ही यहां पर लोगों में डर का माहौल है। आमतौर पर यह मछली समुद्र में 200 से 1000 मीटर यानी करीब 3300 फीट की गहराई में रहती है। इसकी वजह से इसे देख पाना लगभग दुर्लभ होता है। कहते हैं कि जब-जब यह मछली नजर आती है, तब-तब दुनिया में कुछ अशगुन होता है. इसे इस साल दुनिया के कई हिस्सों में देखा गया है।
कहां रहती है यह मछली?
यह मछली समुद्र के अंदर 200 मीटर से लेकर 1000 मीटर तक की गहराई में रहती है। मतलब यह लगभग 3300 फीट नीचे पाई जाती है। इतनी गहराई में रहने की वजह से यह बहुत कम लोगों को दिखती है।
The rarely seen oarfish, which usually are in deep-sea, which is also known as 'Doomsday' fish is caught in the net in TamilNadu pic.twitter.com/8N4TTNyDec
— Aryan (@chinchat09) June 16, 2025
दिखने में कैसी होती है?
– इसका शरीर सफेद और बर्फ जैसा होता है।
-धड़ (बॉडी) का रंग अक्सर लाल दिखता है।
-यह मछली देखने में काफी अजीब और रहस्यमयी लगती है।
-जापान और अन्य देशों में अंधविश्वास
जापान में अशुभ माना जाता है
-जापान में इस मछली को अशुभ माना जाता है। लोगों का मानना है कि अगर यह मछली समुद्र की सतह पर दिखाई दे, तो उसके बाद भूकंप या सुनामी जैसी बड़ी आपदाएं आती हैं।
2011 की सुनामी का उदाहरण
कहा जाता है कि 2011 में जापान में जब विनाशकारी सुनामी आई थी, उससे पहले ओरफिश दिखाई दी थी। उस सुनामी में हजारों लोगों की जान चली गई थी।
दक्षिण-पूर्व एशिया में मान्यता
अन्य एशियाई देशों में भी इस मछली को प्राकृतिक आपदा की चेतावनी के रूप में देखा जाता है। लोगों का मानना है कि जब यह मछली दिखे, तो इसका मतलब है कि धरती जल्द ही हिल सकती है यानी भूकंप आने वाला है।
वैज्ञानिक क्या कहते हैं?
वैज्ञानिकों और समुद्री जीवों के जानकारों का मानना है कि यह सब अंधविश्वास है। उन्होंने इसके पीछे कुछ वैज्ञानिक कारण बताए हैं कि बीमार या घायल होने पर मछली ऊपर आ सकती है। समुद्र के अंदर तेज धाराएं या तूफान इसे ऊपर ले आ सकते हैं। यह मछली अगर मरने वाली होती है, तो भी सतह पर आ जाती है।
2019 का शोध
-2019 में प्रशांत महासागर में एक स्टडी की गई थी, जिसमें यह देखा गया कि ओरफिश के दिखने और भूकंप के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस मछली को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत बहस हो रही है। कुछ लोग इसे लेकर डर रहे हैं। कुछ इसे दुनिया में हो रही बड़ी घटनाओं से जोड़कर प्रलय की निशानी बता रहे हैं। कई लोग अपनी-अपनी थ्योरी और मान्यताएं साझा कर रहे हैं।
TagsTamil Nadu समुद्र नजर आईडरावनी मछलीमचा हड़कंपवीडियो वाइरलTamil Nadu seascary fish seencommotion createdvideo went viralजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





