
x
Chennai चेन्नई। अभिनेता केन करुनास अपनी पहली निर्देशित फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं। यह फिल्म कई प्रतिभाशाली कलाकारों और टेक्निकल एक्सपर्ट्स को एक साथ जोड़ने वाला बड़ा प्रोजेक्ट भी साबित हो रही है। जैसे-जैसे फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इससे जुड़ी दिलचस्प जानकारियां भी सामने आती जा रही है। अब फिल्म में सिनेमा जगत के नामी स्टंट मास्टर कलाई किंग्सन के जुड़ने की अपडेट है। कलाई किंग्सन को दक्षिण भारतीय सिनेमा में एक ऐसे कलाकार के रूप में जाना जाता है, जिनके स्टंट्स न सिर्फ रोमांच बढ़ाते हैं, बल्कि फिल्मों की भावनात्मक ताकत भी बढ़ाते हैं। 'मार्को' और 'ब्रमयुगम' जैसी फिल्मों में उनके जबरदस्त स्टंट कोरियोग्राफ को दर्शकों ने खूब सराहा है। ऐसे में जब केन करुनास की नई फिल्म में उनके शामिल होने की घोषणा हुई, तो फैंस खुशी से झूम उठे।
प्रोडक्शन हाउस पर्वथा एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें कलाई किंग्सन सेट पर एक्टर्स के साथ सीन की रिहर्सल करवाते नजर आते हैं। कंपनी ने उन्हें अपनी पोस्ट में स्टंट्स के 'मास्टरमाइंड' के रूप में संबोधित किया और उनके योगदान के लिए आभार जताया। उन्होंने लिखा, "'मार्को', 'ब्रमयुगम', 'वाझा', 'डिएसइरा' और 'चाथा पच्चा' में स्टंट के मास्टरमाइंड कलाई किंगसन ने मजेदार फाइट सीक्वेंस तैयार किया है। अपनी प्रतिभा और एनर्जी को नई फिल्म के सेट पर लाने के लिए आपका धन्यवाद।
अभिनेता से निर्देशक बन रहे केन करुनास अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतते आए हैं। 'असुरन' और 'विदुथलाई 2' में निभाई उनकी भूमिकाओं को काफी सराहना मिली थी। इस फिल्म में वह न सिर्फ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि निर्देशन का जादू भी पर्दे पर दिखाएंगे। इस फिल्म में केन करुनास के साथ अनिस्मा अनिल कुमार, मीनाक्षी दिनेश, प्रियांशी यादव, सूरज वेंजरामूदु और देवदर्शिनी भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी स्कूल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसका निर्माण करुप्पैया सी. राम, काली राजकुमार और सुलोचना कुमार द्वारा पार्वथा एंटरटेनमेंट और स्ट्रीट बॉय स्टूडियो के बैनर तले किया जा रहा है।
Tagsकेन करुनासपहली निर्देशित फिल्मकलाई किंग्सनस्टंट मास्टरदक्षिण भारतीय सिनेमारोमांचक स्टंट्समार्कोब्रमयुगमवाझाडीएसइराचाथा पच्चापर्वथा एंटरटेनमेंटस्कूल पृष्ठभूमिअनिस्मा अनिल कुमारमीनाक्षी दिनेशप्रियांशी यादवसूरज वेंजरामूदुदेवदर्शिनीसिनेमा सेटफाइट सीक्वेंसफैंस की खुशीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





