तमिलनाडू

एंबुलेंस से तस्‍करी: थैलियों में मिला 200 किलो गांजा, अंदर का नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी रह गए सन्न

jantaserishta.com
4 Nov 2021 8:54 AM IST
एंबुलेंस से तस्‍करी: थैलियों में मिला 200 किलो गांजा, अंदर का नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी रह गए सन्न
x
इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान है.

चेन्‍नई: Tamil Nadu: तमिलनाडु के तंजावुर (Tanjavur) में त्रिची पुलिस (Trichy Police) ने एक ऐसी एंबुलेंस पकड़ी है, जिसमें गांजे की तस्‍करी हो रही थी. इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान है.

दरअसल, त्रिची पुलिस को इस बात की सूचना थी इलाके में मरिजुआना (Marijuana) की स्‍मग‍लिंग बढ़ गई है, जिसके बाद पुलिस ने एक स्‍पेशल टीम बनाई, पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि तंजावुर से श्रीलंका गांजा भेजा जाएगा. इस दौरान पुलिस कई वाहनों की जांच कर रही थी.
इसी दौरान पुलिस ने एक एंबुलेंस को रोका, जिसके ड्राइवर का व्‍ववहार बहुत ही अजीब था, जब पुलिस ने एंबुलेंस की जांच की तो उसमें 200 किलो गांजा मिला. जो कई थैलियों में पैक था. जब पुलिस ने इस मामले में सख्‍ती से पूछताछ की तो पता चला कि गिरोह श्रीलंका इसको भेजने की फिराक़ में था. पूरे मामले की जांच की जा रही है. साथ ही पुलिस पता करने की कोशिश कर रही है ये गैंग कब से काम कर था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story