
x
Shirdi शिरडी: महाराष्ट्र में बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। ऐसे में श्री साईंबाबा संस्थान ने एक करोड़ रुपए की सहयोग राशि देने की घोषणा की है। संस्थान के सीईओ गोरक्ष गाडिलकर ने इसकी जानकारी दी। संस्थान ने यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला लिया है। महाराष्ट्र में कई स्थानों पर लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है। जगह-जगह जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर पानी भर गया है, घरों में पानी घुसने से कई लोग बेघर हो गए हैं और जानवरों का चारा भी बह गया। इन परिस्थितियों में, श्री साईंबाबा संस्थान ने हमेशा की तरह सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए मदद का हाथ बढ़ाया है।
श्री साईंबाबा संस्थान ने महाराष्ट्र में हुई इस प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर मुख्यमंत्री सहायता निधि में एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। श्री साईंबाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गोरक्ष गाडिलकर ने इस सहायता की घोषणा की। गोरक्ष गाडिलकर ने आईएनएस से खास बातचीत में जानकारी देते हुए कहा कि उच्च न्यायालय की मंजूरी प्राप्त होने के बाद यह राशि मुख्यमंत्री रिलीफ फंड को दी जाएगी। श्री साईंबाबा संस्थान ने हमेशा समाज के कल्याण और आपदाओं के समय में मदद देने का संकल्प लिया है। इसके पहले भी कई बार संस्थान ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सहायता दी है, चाहे वह प्राकृतिक आपदाएं हों या समाज के जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाना हो।
इस मदद की राशि से प्रभावितों की पुनर्वास प्रक्रिया और राहत कार्यों में सहायता मिलेगी। यह राशि उन लोगों तक पहुंचाई जाएगी जिनके घरों में पानी घुस गया है, जो बेघर हो गए हैं और जिन्होंने अपने परिवार या संपत्ति की हानि देखी है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। मराठवाड़ा क्षेत्र में इस साल भारी बारिश के कारण आई विनाशकारी बाढ़ ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। प्रभावित किसानों ने सरकार से कर्ज माफी की गुहार तक लगाई है।
Tagsमहाराष्ट्रबारिशजनजीवन प्रभावितश्री साईंबाबा संस्थान1 करोड़ रुपयेमुख्यमंत्री राहत कोषप्राकृतिक आपदामददपुनर्वासबाढ़राहत कार्यजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





