तमिलनाडू

नदी में नहाने गए तीन बच्चों समेत सात लोग डूबे, मौत

jantaserishta.com
5 Jun 2022 11:12 PM IST
नदी में नहाने गए तीन बच्चों समेत सात लोग डूबे, मौत
x
पढ़े पूरी खबर

कुडलोर: तमिलनाडु के कुडलोर जिले में रविवार को गेदिलाम नदी में नहाने गए तीन बच्चों समेत सात लोग डूब गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना जिले के पानरुट्टी इलाके के किलारुंगुनम गांव में हुई।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने एक आधिकारिक बयान जारी कर घटना पर दुख जताया है और हर एक पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की। यह राशि मुख्यमंत्री जन राहत कोष से दी जाएगी। तमिलनाडु के कृषि मंत्री एमआरके पनीरसेल्वम ने लड़कियों की मौत पर दुख जताया है और स्थानीय लोगों से ऐसी खतरनाक जगहों पर न जाने की अपील की है।
पुलिस के मुताबिक, जहां यह हादसा हुआ, वह गेदिलाम नदी पर बना है, जो कि कुड्डालोर के नेल्लीकुप्पम में कुचिपलयम गांव की तरफ जाती है। यह लड़कियां भी इसी कुचिपलयम गांव की रहने वाली थीं। वे बांध के पास तेज बहाव के बावजूद नहाने गई थीं। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
अधिकारियों का कहना है कि पहले दो लड़कियां गहराई में जाते ही डूबने लगीं। इसके बाद एक-एक कर जो भी उन्हें बचाने गया, वह डूब गया। फिलहाल इस मामले की जांच के लिए एक दल घटनास्थल पर मौजूद है। सभी लड़कियों की पहचान भी कर ली गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story