तमिलनाडू

चाकू की नोंक पर महिला के साथ रेप, दी फोटो वायरल करने की धमकी

Rani Sahu
24 May 2022 11:35 PM IST
चाकू की नोंक पर महिला के साथ रेप, दी फोटो वायरल करने की  धमकी
x
चेन्नई (Chennai) में चाकू की नोंक पर महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है

चेन्नई (Chennai) में चाकू की नोंक पर महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है. 43 वर्षीय महिला एक सरकारी कार्यालय में अस्थायी स्टाफ सदस्य के रूप में कार्यरत है. महिला के साथ उसके आवास पर उसका 20 वर्षीय व्यक्ति ने कथित रूप से बलात्कार किया. हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

बीते शुक्रवार को जब महिला अपना काम खत्म कर घर वापस आई तो उसने देखा कि 20 वर्षीय विशाल गेट के बाहर खड़ा था. महिला ने जैसी है अपने घर का दरवाजा खोला, व्यक्ति ने उसे अंदर धकेल दिया. इसके बाद आरोपी ने महिला का मुंह बंद कर चाकू की नोक पर उसके साथ रेप किया.
पीड़िता के मुताबिक आरोपी विशाल ने उसकी अश्लील फोटो भी खींंची. उसने फिर उसका नंबर लिया और कथित तौर पर उस रात में फोन कर पीड़िता को धमकी दी. उसने कहा कि वह जब चाहेगा उसके घर पर आएगा. अगर पीड़िता ने मना किया तो वह अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा.
इसके बाद पीड़िता ने अपनी बड़ी बेटी को घटना के बारे में बताया, जो बाद में उसे थाने ले गई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी का फोन ट्रेस करना शूरु कर दिया. शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (बी), 451, 376, 354 (सी) और 501 (आई) के तहत मामला दर्ज किया है. शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी ने पीड़िता का कई दिनों तक पीछा किया और जब पता चला कि वह अकेली रह रही है, तब उसने इस वारदात को अंजाम दिया.


Next Story