तमिलनाडू

पुलिस अफसर की हत्या, बदमाशों का कर रहे थे पीछा, सीएम ने किया ये ऐलान

jantaserishta.com
21 Nov 2021 3:20 PM IST
पुलिस अफसर की हत्या, बदमाशों का कर रहे थे पीछा, सीएम ने किया ये ऐलान
x
पुलिस एक्शन में आ गई है.

नवलपट्टू: तमिलनाडु में बदमाशों ने एक सब इंस्पेक्टर की हत्या कर दी है. पुलिसअधिकारी की हत्या के बाद तमिलनाडु पुलिस एक्शन में आ गई है. तमिलनाडु पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित कर दी हैं. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतक पुलिस अधिकारी के परिवार के एक सदस्य को नौकरी और एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है.

जानकारी के मुताबिक बूमिनाथन नवलपट्टू थाने में विशेष सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे. बताया जाता है कि वे शनिवार की रात को गश्त पर निकले थे. बूमिनाथन ने एक दोपहिया वाहन से एक बकरी चुराने की कोशिश करते हुए दो लोगों को देखा. बूमिनाथन ने उनका पीछा किया.
बूमिनाथन ने पुदुकोट्टई तक उनका पीछा किया. जब बूमिनाथन ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने उनपर हमला बोल दिया. बदमाशों ने हंसिया निकालकर बूमिनाथन की हत्या कर दी. बदमाशोंं ने घटना को सुनसान जगह पर अंजाम दिया था. सुबह जब इलाके के लोगों की नजर बूमिनाथन के शव पर पड़ी तब उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी.
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बूमिनाथन को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बूमिनाथन की हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए चार विशेष टीमें गठित करने का ऐलान किया है. पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story