तमिलनाडू

ट्रेन के सामने लड़की को धक्का देने वाले आरोपी सतीश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गई थी जान

Rounak Dey
14 Oct 2022 3:26 AM GMT
ट्रेन के सामने लड़की को धक्का देने वाले आरोपी सतीश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गई थी जान
x

चेन्नई। तमिलनाडु के सेंट थॉमस माउंट रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को ट्रेन के सामने कथित तौर पर एक लड़की को धक्का देने वाले आरोपी सतीश को विशेष टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआइ ने पुलिस अधिकारी के हवाले से दी है।

बता दें कि ट्रेन की चपेट में आ जाने से 20 साल की लड़की की मौत हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया था कि एक आदमी ने उसे धक्का दिया था। राज्य और रेलवे पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 7 टीमें बनाईं थीं।

पुलिस के मुताबिक घटना दोपहर करीब एक बजे की है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान चेन्नई के अडंबक्कम इलाके के रहने वाले सतीश के रूप में की गई है। 20 वर्षीय लड़की की पहचान सत्या के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि जब वे रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी तब बहस के दौरान सतीश ने ट्रेन के आते ही उसने उसे ट्रैक पर धकेल दिया और मौके से फरार हो गया। सत्या अपने दोस्तों के साथ कॉलेज जा रही थी।

सिरफिरे ने कालेज छात्रा को चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का

चेन्नई में सिरफिरे ने कालेज छात्रा को चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का, विवाद के चलते वारदात को दिया अंजाम

यह भी पढ़ें

पुलिस ने कहा कि सत्या एक निजी कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र थी और आरोपी के रूप में चेन्नई के उसी इलाके का रहने वाला था।

पुलिस ने शुक्रवार सुबह सतीश को गिरफ्तार किया है। रेलवे एसपी ने इस बात कि पुष्टि की है।

Rounak Dey

Rounak Dey

    Next Story