x
Chennai चेन्नई। तमिलनाडु में बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है. दरअसल, नयनार नागेन्द्रन ने ही अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए पर्चा दाखिल किया है. जबकि के. अन्नामलई ने उनके नाम का प्रस्ताव किया और बाकी नेताओं ने उनका अनुमोदन किया. इससे तय माना जा रहा है कि नयनार नागेन्द्रन ही तमिलनाडु बीजेपी के नए अध्यक्ष होंगे.
नयनार नागेंद्रन तमिलनाडु के तिरुनेलवेली विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं. उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया. नागेंद्रन, जो वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. नयनार नागेंद्रन पहले AIADMK में थे. नागेंद्रन टी-नगर स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कमलालयम में पहुंचने वाले पहले उम्मीदवार थे और उन्होंने नामांकन दाखिल किया.
पार्टी ने कहा कि उनके नाम का प्रस्ताव वर्तमान अध्यक्ष के. अन्नामलई, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन और भाजपा विधायक और महिला मोर्चा अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने रखा. नागेंद्रन एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पार्टी की तमिलनाडु इकाई की कमान संभालेंगे, क्योंकि भाजपा तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य में खुद को एक गंभीर दावेदार के रूप में स्थापित करना चाह रही है. तमिलनाडु भाजपा का नेतृत्व करने के लिए उनकी नियुक्ति एक महत्वपूर्ण समय पर हुई है, खासकर तब जब पार्टी AIADMK के साथ अपने गठबंधन को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रही है.

#WATCH तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष चुनाव | चेन्नई: प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नैनार नागेंथिरन ने अपना नामांकन दाखिल किया। pic.twitter.com/uuDHk2aw7V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 11, 2025
Tagsनयनार नागेंद्रनतमिलनाडुNayanar NagendranTamil Naduजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story