तमिलनाडू

एमके स्टालिन ने जापान में बुलेट ट्रेन में सफर कर अनुभव साझा किया

Rani Sahu
28 May 2023 9:36 PM IST
एमके स्टालिन ने जापान में बुलेट ट्रेन में सफर कर अनुभव साझा किया
x

चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन जापान के दौरे पर हैं। सीएम ने रविवार को बुलेट ट्रेन से ओसाका से टोक्यो तक की यात्रा की। सफर के बाद सीएम ने ट्वीट कर अनुभाव साझा किया। स्टालिन ने ट्वीट किया, "मैंने बुलेट ट्रेन में सफर किया। ओसाका से टोक्यो तक करीब 500 किलोमीटर की दूरी मैंने महज ढाई घंटे से भी कम समय में तय की।"

उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा कि बुलेट ट्रेन जैसी रेलवे सर्विस, जिसकी न केवल डिजाइन में, बल्कि गति और क्वॉलिटी भी इसके जैसे हो, भारत में भी शुरू की जानी चाहिए। गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को लाभ होना चाहिए और उनकी यात्रा आसान होनी चाहिए! हैशटैग फ्यूचरइंडिया।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बुलेट ट्रेनों से भारत में गरीबों और वंचितों सहित सभी वर्गो के लोगों को लाभ मिलना चाहिए।
--आईएएनएस
Next Story