तमिलनाडू

मदुरै : 'दीपम' प्रज्वलित होने से पहले तिरुपरनकुंद्रम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 6,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

jantaserishta.com
24 Nov 2026 10:04 AM IST
मदुरै : दीपम प्रज्वलित होने से पहले तिरुपरनकुंद्रम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 6,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
x
मदुरै: कार्तिगई दीपम के अवसर पर मंगलवार को तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम से पहले मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम और आसपास के क्षेत्रों में करीब 6,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी 12 पुलिस अधीक्षक (एसपी) कर रहे हैं। तैनात बल में पहाड़ी के तलहटी क्षेत्र में नियुक्त लगभग 1,800 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
पहाड़ी पर उस दीप स्तंभ के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है, जहां सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 'दीपम' प्रज्ज्वलित किया जाना है। वहीं, पहाड़ी की तलहटी में श्रद्धालुओं के आवागमन मार्गों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
जिला प्रशासन ने आम लोगों के पहाड़ी पर चढ़ने पर 37 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। 37 घंटे की इस अवधि में पर्व का पूरा दिन और उसके अगले दिन की सुबह का समय शामिल है।
हालांकि, मदुरै के जिला कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन के लिए गठित समिति के सदस्यों को इस प्रतिबंध से छूट रहेगी। समिति के सदस्य पहाड़ी पर जाकर दीप जला सकते हैं, भले ही वहां प्रतिबंध लागू रहे।
हालांकि, आम जनता को पहाड़ी क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए बुधवार 25 नवंबर की सुबह 10 बजे तक इंतजार करना होगा।
सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि 'कार्तिगई दीपम' के दिन, यानी 24 नवंबर को तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप प्रज्ज्वलित किया जाए। तमिलनाडु सरकार ने इस निर्देश की समीक्षा के लिए एक याचिका दायर की है। दीप प्रज्वलन कार्यक्रम से पहले कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने ये प्रतिबंध लागू किए हैं।
'भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता' की धारा 163 के तहत जारी इस आदेश में पूरे मदुरै जिले में लोगों के इकट्ठा होने पर भी रोक लगा दी गई है। इस प्रतिबंध के दायरे में विरोध प्रदर्शन, धरना और सार्वजनिक सभाएं आती हैं। यह प्रतिबंध सोमवार रात 9 बजे से लागू हो गया है और बुधवार सुबह 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।
प्रशासन ने पहाड़ी के कुछ हिस्सों में ड्रोन उड़ाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध तिरुपरनकुंद्रम प्रवेश रैंप से जुड़ी सड़क के एक हिस्से तथा पहाड़ी की तलहटी और गिरिवलम मार्ग के बीच के क्षेत्र में लागू रहेगा। गिरिवलम वह परिक्रमा मार्ग है, जिस पर श्रद्धालु पहाड़ी की परिक्रमा करते हैं।
इस पूरे निर्धारित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर रोक है। मंगलवार को तिरुपरनकुंद्रम आने वाले भक्तों के लिए प्रवेश पर लगी इस पाबंदी का मतलब है कि वे दीप स्तंभ (लैंप पिलर) के पास जाकर दीप प्रज्वलन का दृश्य नहीं देख पाएंगे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story