तमिलनाडू

नेता पर रिश्वत मांगने का आरोप, युवक ने कर ली खुदकुशी

jantaserishta.com
14 May 2022 10:12 PM IST
नेता पर रिश्वत मांगने का आरोप, युवक ने कर ली खुदकुशी
x
पढ़े पूरी खबर

तमिलनाडु में एक युवक ने रिश्वत की मांग के चलते खुदकुशी कर ली। सुसाइड करने से पहले उस युवक ने सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने डीएमके नेता पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। मिरर नाउ की खबर के मुताबिक थिरुवरुर नननिलम इलाके में रहने वाले 25 साल के युवक ने खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले उसने एक वीडियो भी रिकार्ड किया। इस वीडियो में मनिकरनन नाम के उस युवक ने कहा कि उसने घर बनाने के लिए 1.77 लाख रुपये के लोन का आवेदन किया था। मनिकरनन का आरोप है लोन की रकम जारी करने के बदले वो शख्स लगाातर उससे घूस मांग रहा था। आरोप है कि लोन ऑब्जरवर टीएमसी का नेता है।

मनिकरनन के पिता की शिकायत पर पेरालम पुलिस ने आईपीसी की धारा 206 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तिरुवरुर कलेक्टर पी गायत्री कृष्णन ने ऑब्जर्वर को सस्पेंड कर उसके खिलाफ विभागीय जांच करने का आदेश जारी कर दिया है। इस मामला पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता नारायनन तिरुपति ने कहा कि निकाय चुनाव से पहले ही हम ये बात कह रहे थे कि अगर डीएमके सत्ता में आती है तो राज्य में बहुत से अत्याचार होंगे।
गौरतलब है कि साल की शुरूआत में तमिलनाडु में हुए निकाय चुनावों में डीएमके गठबंधन ने एआईएडीएमके को हराकर निगम की 21 की 21 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके अलावा जिला पंचायत चुनाव में भी डीएमके ने 489 सीटों में से 350 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story