तमिलनाडू
Hyderabad : लिफ्ट में फंस जाने पर साढ़े चार साल के एक बच्चे की मौत
Tara Tandi
13 March 2025 5:52 PM IST

x
Hyderabad हैदराबाद : हैदराबाद में एक इमारत की लिफ्ट में कथित रूप से फंस जाने पर साढ़े चार साल के एक बच्चे की मौत हो गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। शहर में एक माह में यह इस प्रकार की दूसरी घटना है। आसिफ नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार रात चार मंजिला इमारत में हुई, जो एक निजी पुरुष ‘पीजी हॉस्टल’ है।
अधिकारी के अनुसार बच्चे के माता-पिता नेपाल से हैं और उसके पिता चार माह से एक इमारत में चौकीदार के तौर पर काम कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को उसकी मां और कुछ स्थानीय लोगों ने बच्चे को लिफ्ट में फंसा हुआ पाया। प्रारंभिक जांच के आधार पर अधिकारी ने बताया, ‘‘बच्चा कुचल गया था तथा लिफ्ट भूतल और प्रथम तल के बीच फंस गई।’’
पिता की शिकायत पर मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बच्चे को बाहर निकाल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या किसी की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ या फिर लिफ्ट में कोई तकनीकी समस्या थी।
उन्होंने कहा कि बच्चे के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक फरवरी में एक अपार्टमेंट परिसर में ‘एलीवेटर शाफ्ट’ और दीवार के बीच छह वर्षीय बच्चा फंस गया था और बाद में सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
TagsHyderabad लिफ्ट फंस जानेसाढ़े चार सालएक बच्चे मौतHyderabad lift got stuckfour and a half years oldone child diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





