तमिलनाडू
चेन्नई महानगर का भूजल स्तर का मामला, सामने आई ये बात
jantaserishta.com
17 May 2022 10:48 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
इन दिनों चेन्नई महानगर का भूजल स्तर पूरी तरह समाप्त हो जाने के एक समाचार की क्लिपिंग वायरल हो रही है। इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।
उल्लेखनीय है कि २००१-०४ के बीच महानगर में हालात कुछ इस तरह के थे कि शहर में पानी की खासी किल्लत बहुत ज्यादा हो गई थी। सरकार ने उस वक्त बोरवेल खुदाई पर लगा दी थी। लेकिन फिलहाल ऐसी कोई स्थिति नहीं है।
चेन्नई मेट्रो वाटर की वेबसाइट पर महानगर के विभिन्न जोन में जल स्तर के आंकड़े ऑनलाइन उपलब्ध है जो बयां करते हैं कि भूजल स्तर तैनाम्पेट क्षेत्र में तो ५.१३४ मीटर (१६.८४ फीट) पर उपलब्ध है। जल की उपलब्धता क्षेत्रवार अलग-अलग है। समुद्र तट के पास के इलाकों में जलस्तर अपेक्षाकृत ज्यादा है।
इस बीच सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर यह समाचार बड़ी प्रमुखता से शेयर किया जा रहा है कि चेन्नई महानगर में २ हजार फीट तक जमीन में पानी नहीं है। चेन्नई देश का पहला शहर बन चुका है जहां पानी पूरी तरह समाप्त हो गया है। संभवत: यह समाचार काफी पुराना है जिसकी क्लिपिंग अब अचानक शेयर की जा रही है। इस समाचार की मौजूदा समय में कोई प्रासंगिकता नहीं है।
महानगर के जलस्रोत
महानगर के जलस्रोतों में पानी का स्तर करीब ८० प्रतिशत है। मेट्रोवाटर शहर को प्रतिदिन लगभग 1,011 मिलियन लीटर पानी (एमएलडी) की आपूर्ति कर रहा है। इसमें से करीब 922 एमएलडी पाइपलाइन के जरिए मुहैया कराई जा रही है।
चेन्नई के प्रमुख क्षेत्रों में भू-जलस्तर
क्षेत्र तारीख जलस्तर
तिरुवत्तीयूर ८ मई १.७६
तंडियारपेट ९ मई ५.०८
अण्णा नगर ९ मई ५.०१
तैनाम्पेट १५ मई ५.१३
अडयार ०९ मई ४.४५
TagsChennai metropolisChennai metropolis newsChennai metropolis's groundwater level matterthis thing came to the fore
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





