
x
Chennai चेन्नई। अभिनेता ध्रुव विक्रम इन दिनों अपनी फिल्म 'बाइसन: कालामादन' की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और दर्शक उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी उनसे जुड़ना चाहते हैं। इसी बढ़ती लोकप्रियता का फायदा उठाने की कोशिश कुछ लोग फर्जी प्रोफाइल बनाकर कर रहे हैं। उनके नाम से इंटरनेट पर अलग-अलग अकाउंट मौजूद हैं। ऐसे में अभिनेता की टीम ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है ताकि लोग किसी भी तरह की गलतफहमी और ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार न हों।
ध्रुव विक्रम की टीम ने एक बड़ा अपडेट दिया है, जिसमें अभिनेता के असली और नकली अकाउंट्स से जुड़ी स्पष्ट जानकारी दी गई है। शुक्रवार को ध्रुव विक्रम की टीम ने एक्स पर एक आधिकारिक चेतावनी जारी करते हुए बताया कि ध्रुव का केवल एक ही आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट है और वह इंस्टाग्राम पर है, जिसका नाम 'ध्रुव डॉट विक्रम' है।
उन्होंने साफ कहा कि इसके अलावा किसी भी प्लेटफॉर्म पर ध्रुव का कोई और आधिकारिक अकाउंट मौजूद नहीं है। बहुत से लोग एक्स, स्नैपचैट या फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर ध्रुव के नाम से चल रहे अकाउंट्स को असली समझ बैठते हैं, लेकिन टीम ने स्पष्ट कर दिया कि ये सभी अकाउंट फर्जी हैं और ध्रुव का उनसे कोई संबंध नहीं है।
टीम ने अपनी पोस्ट में बताया कि हाल के दिनों में कई लोग एआई-जनरेटेड आवाजों और तस्वीरों का दुरुपयोग करके नए-नए फर्जी अकाउंट बना रहे हैं। ये अकाउंट दर्शकों को गलत जानकारी दे रहे हैं, जिससे भ्रम फैल रहा है। सभी फैंस, मीडिया, और आम सोशल मीडिया यूजर्स से अपील है कि वे किसी भी अनजान अकाउंट पर यकीन करने से पहले उसकी सत्यता की जांच कर लें।
टीम ने कहा कि अगर भविष्य में ध्रुव किसी नए सोशल प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक रूप से जुड़ेंगे, तो इसकी जानकारी आधिकारिक स्रोतों के जरिए साझा की जाएगी। उनकी सफल फिल्म 'बाइसन: कालामादन' की बात करें तो, इसका निर्देशन मारी सेल्वराज ने किया है। यह फिल्म कबड्डी खिलाड़ी मनाथी गणेशन के वास्तविक जीवन से प्रेरित है, जिन्होंने 'बाइसन' उपनाम अपनी मेहनत से कमाया था।
इस फिल्म की प्रशंसा तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री और प्रसिद्ध अभिनेता-निर्माता उदयनिधि स्टालिन ने भी की थी। उन्होंने एक्स अकाउंट पर लिखा कि यह फिल्म सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में मौजूद संघर्षों और कठिनाइयों को भी बारीकी से दिखाती है, जिनसे निकलकर एक खिलाड़ी महानता की ओर बढ़ता है।
Tagsध्रुव विक्रम फर्जी अकाउंटध्रुव विक्रम इंस्टाग्रामबाइसन कालामादनसोशल मीडिया फ्रॉडतमिल सिनेमाएआई फर्जी प्रोफाइलमारी सेल्वराज फिल्मउदयनिधि स्टालिनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





