तमिलनाडू

पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत

Rani Sahu
22 March 2023 4:12 PM IST
पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत
x
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के कांचीपुरम में बुधवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।
घायलों को कांचीपुरम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विस्फोट का कारण अभी पता नहीं चला है।
पुलिस ने कहा कि बुधवार दोपहर जब विस्फोट हुआ उस समय यूनिट में 25 लोग काम कर रहे थे।
दमकल की चार यूनिट ने फैक्ट्री में पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विस्फोट के बारे में और जानकारी का इंतजार है।
--आईएएनएस
Next Story