DMK को लगा झटका, सांसद टी शिवा के बेटे सूर्या BJP में शामिल

तमिलनाडु में डीएमके के बड़े नेता और राज्यसभा सांसद त्रिची शिवा के बेटे बीजेपी में शामिल हो गए हैं. पहले से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही सूर्या बीजेपी ज्वॉइन कर लेंगे. टी शिवा डीएमके पार्टी से चौथी बार राज्यसभा सांसद हैं. उन्हें 2 मार्च, 2020 को चौथी बार राज्यसभा भेजा गया था. वो डीएमके के पहले सांसद हैं, जो चार चौथी बार राज्यसभा पहुंचे हैं. वो पहली बार 1996 में संसद पहुंचे थे, जिसके बाद 2002, 2007, 2014 और फिर 2020 में राज्यसभा पहुंचे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





