तमिलनाडू

सरकारी बस में पहुंचे सीएम साहब, यात्री देखकर रह गए हैरान, देखिए पूरा वीडियो

jantaserishta.com
24 Oct 2021 11:54 AM IST
सरकारी बस में पहुंचे सीएम साहब, यात्री देखकर रह गए हैरान, देखिए पूरा वीडियो
x

चेन्नई. तलिनाडु (Tamil Nadu) के मुख्‍यमंत्री एमके स्‍टालिन (MK Stalin) ने शनिवार को सरकारी बस में सवार होकर हर किसी को हैरान कर दिया. सीएम स्‍टालिन अचानक सरकारी बस (Public Bus) में दाखिल हुए और यात्रियों से बातचीत की. अपनी यात्रा के दौरान उन्‍होंने महिला यात्रियों से उनके लिए शुरू की गई मुफ्त यात्रा योजना की जानकारी ली. बता दें कि एमके स्‍टालिन छठे मेगा टीकाकरण अभियान में हिस्‍सा लेने के लिए जाते समय कन्नगी नगर में बस में सवार हुए थे. इससे पहले उन्‍होंने कई टीकाकरण केंद्रों का भी निरीक्षण किया.

राज्‍य सरकार की ओर से बताया गया कि मुख्‍यमंत्री ने बस का निरीक्षण किया और महिलाओं से मुफ्त यात्रा योजना के बारे में बात की. इस योजना की शुरुआत द्रमुक सरकार ने सत्‍ता में आने के तुरंत बाद की थी. राज्‍य सरकार की ओर से जो वीडियो जारी किया गया है उसमें मुख्‍यमंत्री का काफिला रुकता हुआ दिखा और एमके स्टालिन सड़क पार कर दूसरी तरफ बस में चढ़े.
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बस में सवार यात्री हाथ जोड़कर मुख्‍यमंत्री स्टालिन का अभिवादन कर रहे हैं और उनके साथ सेल्‍फी ले रहे हैं. कुछ के साथ वह बात करते भी दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि राज्‍य सरकार ने केरल जाने वाली बसों को छोड़कर अन्‍य सभी बसों में 100 प्रतिशत यात्रियों की सवारी को छूट दे दी है. राज्य सरकार ने शनिवार को कोविड-19 लॉकडाउन प्रतिबंधों को भी 15 नवंबर तक बढ़ा दिया, लेकिन कुछ छूट दी.
तमिलनाडु में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,140 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,94,089 पर पहुंच गई जबकि महामारी से 17 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 36,004 हो गई. स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1,374 और लोग इस महामारी से स्वस्थ हुए हैं, जिससे ठीक हुए लोगों की संख्या 26,44,805 हो गई है. राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 13,280 हैं. इसके अनुसार पिछले 24 घंटे में कुल 1,25,158 नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल 5,01,76,761 नमूनों की जांच की चुकी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story