तमिलनाडू

सीएम ने इंस्पेक्टर राजेश्वरी को किया सम्मानित, पूरा देश इस काम के लिए सलाम कर रहा इस 'बाहुबली' को

jantaserishta.com
12 Nov 2021 1:38 PM IST
सीएम ने इंस्पेक्टर राजेश्वरी को किया सम्मानित, पूरा देश इस काम के लिए सलाम कर रहा इस बाहुबली को
x

नई दिल्ली: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कल चेन्नई में बारिश के दौरान बचाव कार्य के लिए इंस्पेक्टर राजेश्वरी को सम्मानित किया है। चेन्नई के एक नजदीकी अस्पताल में ले जाने के लिए वह उस एक बेहोश आदमी को अपने कंधों पर एक ऑटोरिक्शा तक लेकर गई थी।

इंस्पेक्टर राजेश्वरी ने कहा, ''प्राथमिक उपचार देने के बाद मैं उस बेहोश आदमी ऑटो तक लेकर गई। इसके बाग हमने उसे अस्पताल भेज दिया। मैं भी अस्पताल गई। उसकी मां भी वहां थी। मैंने उन्हें चिंता न करने का आश्वासन दिया।डॉक्टर ने कहा कि इलाज जारी है और चिंता की कोई बात नहीं।''
चेन्नई के पुलिस आयुक्त शंकर जीवालो ने कहा, ''इंस्पेक्टर राजेश्वरी ने बेहतरीन काम किया है। उसने खुद जीवन के लिए संघर्ष कर रहे एक बेहोश आदमी को उठाया और उसे अस्पताल भेज दिया। इलाज चल रहा है, वह ठीक है। वह एक बेहतरीन अधिकारी रही हैं। उन्हें सभी से तारीफ मिलती है।''

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story