तमिलनाडू

सनसनीखेज वारदात! दूसरे लड़के से बात करने के शक में 11वीं की छात्रा की हत्या, आरोपी ने खुद को भी किया घायल

jantaserishta.com
22 Nov 2026 4:58 PM IST
सनसनीखेज वारदात! दूसरे लड़के से बात करने के शक में 11वीं की छात्रा की हत्या, आरोपी ने खुद को भी किया घायल
x
फैली सनसनी.
चेन्नई: तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में एक युवक ने 11वीं कक्षा की छात्रा की चाकू मारकर और गला घोंटकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया.
आरोपी की पहचान कासी पांडियन के बेटे मुथुराजा (23) के रूप में हुई है. वो थूथुकुडी जिले के सेबथैयापुरम के पास सोलाई पुदुर स्थित वेदमणिक्कपुरम का रहने वाला है. वो सेबथैयापुरम इलाके में एक वेल्डिंग वर्कशॉप में काम करता है.
वहीं, मृतका अपर्णा (16) भी उसी इलाके की रहने वाली थी और सेबथैयापुरम के मुथुमलाई अम्मन स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी. बताया जा रहा है कि मुथुराजा और छात्रा के बीच अफेयर था और आरोपी को शक था कि अपर्णा फोन पर किसी और व्यक्ति से बात करती है. इसी बात को लेकर वो अक्सर उससे झगड़ा करता रहता था.
शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण छात्रा घर पर अकेली थी. इसी दौरान मुथुराजा उसके घर पहुंचा और दोनों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया और उसका गला घोंटकर उसकी जान ले ली.
छात्रा की हत्या करने के बाद आरोपी ने धारदार हथियार से खुद को भी घायल कर लिया और घर के अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़ा. घटना की भनक लगने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में पड़े आरोपी को थूथुकुडी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए. गंभीर चोटें आने के कारण वहां उसका इलाज जारी है.
वहीं, मृतक छात्रा के शव को सेबथैयापुरम सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story