तमिलनाडू

चेन्नई भारी बारिश से बेहाल, सड़कें डूबी, देखें ताजा वीडियो

jantaserishta.com
8 Nov 2021 9:42 AM IST
चेन्नई भारी बारिश से बेहाल, सड़कें डूबी, देखें ताजा वीडियो
x

Chennai Rain Updates: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई भारी बारिश से बेहाल है. कई इलाके डूबने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. सड़कों से लेकर घरों तक में पानी भरा है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने चेन्नई में अगले 2 दिन तक भारी बारिश (Heavy Rain) का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए तमिलनाडु के कई जिलों में आज और कल स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे.




चेन्नई में बीते दो दिन से हो रही बारिश से हालात बिगड़ गए हैं. लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया है. जिसके चलते यातायात भी प्रभावित है. अधिकारियों ने चेन्नई के कई इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है.
प्रदेश में लगातार में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त है. चेन्नई में ही 260 घर तबाह हो गए हैं. लोगों को सुरक्षित रखने के लिए 160 राहत एवं बचाव कैंप बनाए गए हैं. बताया जा रहा है कि 2015 के बाद चेन्नई में उत्तर-पूर्व मॉनसून ने कहर बरपाया है. इस बार 43 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story