तमिलनाडू

लूट की कोशिश! दो नाइट वॉचमैन पर पत्थर से हमला, एक की हालत गंभीर

jantaserishta.com
27 Nov 2026 11:26 AM IST
लूट की कोशिश! दो नाइट वॉचमैन पर पत्थर से हमला, एक की हालत गंभीर
x
इलाके में हड़कंप.
सेलम: तमिलनाडु के सेलम जिले के अत्तूर कस्बे में लूट की कोशिश के दौरान दो नाइट वॉचमैन पर पत्थर से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। एक अज्ञात हमलावर ने तड़के अलग-अलग स्थानों पर दोनों चौकीदारों को निशाना बनाया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, अत्तूर कस्बे के मुख्य इलाके में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के पास स्थित अत्तूर टाउन प्राइमरी एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव बैंक में 59 वर्षीय मुथुसामी नाइट वॉचमैन के रूप में कार्यरत हैं। वह कल्लानथम गांव के रहने वाले हैं।
बताया जाता है कि रात करीब एक बजे जब मुथुसामी बैंक परिसर में आराम कर रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा। उसने एक बड़ा पत्थर उठाकर अचानक मुथुसामी के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर ने उनसे मोबाइल फोन के बारे में भी पूछताछ की। मुथुसामी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
इस घटना के कुछ ही समय बाद हमलावर ने बस स्टैंड के पास स्थित एक निजी मोबाइल फोन शोरूम के सामने सो रहे 65 वर्षीय राजा को निशाना बनाया। राजा भी वहां नाइट वॉचमैन के रूप में काम करते हैं। आरोपी ने उन पर बड़े पत्थर से कई वार किए। हमले के बाद राजा खून से लथपथ हालत में शोरूम के सामने बेहोश पड़े मिले।
घटना का पता उस समय चला, जब चेन्नई से शोरूम के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी कर रहे एक व्यक्ति ने राजा पर हुए हमले को देखा। उसने तत्काल शोरूम के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल राजा को तत्काल अत्तूर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने विशेष निगरानी में उपचार शुरू किया।
वहीं, बैंक के वॉचमैन मुथुसामी को भी उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए सेलम सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दोनों वॉचमैन पर हुए हमले के बाद आसपास के लोगों ने जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है, जिससे आगे से इस इलाके में इस तरह की घटना न हो।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story