तमिलनाडू

महिला के साथ चलती कार में गैंगरेप की कोशिश, आवाज सुनकर दौड़े पुलिसकर्मियों ने बचाया, फिर...

jantaserishta.com
25 Nov 2021 3:06 PM IST
महिला के साथ चलती कार में गैंगरेप की कोशिश, आवाज सुनकर दौड़े पुलिसकर्मियों ने बचाया, फिर...
x
महिला ने चप्पल उतारकर कार के भीतर बैठे तीन आदमियों को पीटना शुरू कर दिया.

नई दिल्ली: चेन्नई पुलिस ने आधी रात कार के भीतर बलात्कारियों से घिरी महिला को बचाया. श्रीलंकन हाई कमीशन के पास तैनात पुलिसकर्मियों ने गुरुवार सुबह 2.30 बजे वहां से गुजर रही एक कार से भीतर से महिला के चीखने की आवाजें सुनीं. पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार को रोका. इतने में बाहर निकली महिला ने चप्पल उतारकर कार के भीतर बैठे तीन आदमियों को पीटना शुरू कर दिया. पुलिस ने गौतम नाम के एक शख्स को पकड़ लिया जबकि बाकी दो आरोपी भाग निकले.

नुंगबकम पुलिस को जांच में पता चला की पीड़ित महिला 23 साल की व्यापारी है जो नुंगबकम में एक पार्टी में शामिल होने गई थी. लौटते हुए उसे गौतम, दीपक और शकित नाम के युवकों ने घर तक छोड़ने की बात कही. लेकिन इस सब की आड़ में तीनों ने उस महिला का फायदा उठाकर उसका रेप करने की योजना बना रखी थी.
हालांकि, पुलिसकर्मियों द्वारा मौके पर कार रोके जाने से महिला के साथ रेप की वारदात को रोका गया. आरोपी गौतम, दीपक और शक्ति वैल्लोर के रहने वाले हैं और थुराईपक्कम में एक आईटी फर्म में काम करते हैं. घटना का मामला नुंगबकम महिला पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story