तमिलनाडू

छात्रा की आत्महत्या के बाद टीचर ने भी दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

jantaserishta.com
25 Nov 2021 3:17 PM IST
छात्रा की आत्महत्या के बाद टीचर ने भी दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
x
जानें क्या है पूरा मामला.

करूर: हाल ही में तमिलनाडु के करूर में कक्षा 12वीं की एक छात्रा ने यौन शोषण को कारण बताते हुए आत्महत्या कर ली थी. हालांकि इस लड़की ने किसी पर आरोप नहीं लगाया था. ऐसे में अब घटना के एक दिन बाद लड़की के गणित शिक्षक ने आत्महत्या कर ली है. सरवानन नाम के 42 साल की शिक्षक ने सुसाइड नोट में कहा है कि लड़की की मौत के बाद सभी लोग उसपर संदेह करने लगे थे और लड़की की मौत का कारण बताकर छात्र उसे चिढ़ाने लगे थे. इसी सब से परेशान होकर उसने ये कदम उठाया है.

गौरतलब है कि आत्महत्या करने वाली छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में किसी का नाम नहीं लिया था. उसने लिखा था- उम्मीद करती हूं कि करूर जिले में आत्महत्या करने वाली मैं आखिरी लड़की होंगी. आत्महत्या के मेरे इस फैसले के पीछे जो व्यक्ति है, उसका नाम लेने से मैं डर रही हूं.
छात्रा की मौत की जांच कर रही पुलिस सरवानन और स्कूल के अन्य स्टाफ से पहले ही पूछताछ कर चुकी है. सरवानन पूछताछ के बाद इस कदर तनाव में आ गए कि उन्होंने भी खुदखुशी का कदम उठा लिया. मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमें सरवानन पर किसी प्रकार का कोई संदेह था ही नहीं. अन्य छात्र हमें बता चुके थे कि सरवानन कड़े शिक्षक हैं लेकिन यौन शोषण नहीं कर सकते. सरवानन ने बीती रात त्रिची में अपने ससुर के घर पर आत्महत्या कर ली.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story