तमिलनाडू

Coimbatore के हॉस्पिटल में MP के युवक ने महिला डॉक्टर से किया छेड़छाड़

Sanjna Verma
17 Aug 2024 2:19 PM IST
Coimbatore के हॉस्पिटल में MP के युवक ने महिला डॉक्टर से किया छेड़छाड़
x
कोयम्बटूर Coimbatore: तमिलनाडु के कोयम्बटूर में एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी बीते दिन गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 14 अगस्त की देर रात जब ट्रेनी डॉक्टर अपने स्कूटी पार्क कर रही थी की तभी वहां पर मौजूद एक युवक जो की मध्य प्रदेश का रहने वाला है, उसने महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ अभद्रता की। जिसके बाद trainee doctor चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर युवक वहां से फरार हो गया था। जिसके बाद लेडी डॉक्टर दौड़ कर अपने होस्टल रुम में चली गई।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाई और देर रात आरोपी मयंक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक ने बताया कि वह मध्य प्रदेश का रहने वाला है और वह हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल आया था। वहीं इस घटना के बाद महिला ट्रेनी डॉक्टर्स ने सुरक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। अब पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।
जब इस मामले की जांच के लिए CCTV जांच किया गया तो यह पाया गया की कैंपस में मौजूद अधिकतर CCTV खराब है। जिसके बाद CMO ने तत्काल प्रभाव में लगे सभी CCTV कैमरों की जांच के आदेश दिए। इसके साथ ही महिला हॉस्टल के आस-पास सुरक्षा को लेकर और भी सेक्युरिटी को बढ़ा दिया गया। साथ ही महिला वाशरूम की तत्काल मरम्मत और नियमित रखरखाव के निर्देश जारी कर दिये गए हैं ताकि महिलाओं को वाश रूम के लिए रात में होस्टल तक आने की आवश्यकता न हो।
Next Story