
x
MERATH मेरठ: मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में सुहैल गार्डन निवासी जान मोहम्मद ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले, उसने एक वीडियो बनाया जिसमें उसने अपनी पत्नी शहनाज और ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। जान मोहम्मद ने कहा कि उसकी पत्नी और ससुराल वाले उस पर मानसिक दबाव डाल रहे थे। उसने बताया कि तीन महीने पहले घरेलू कलह के कारण उसकी पत्नी ने भी जहर खा लिया था, जिसके बाद वह उसका इलाज करा रहा था। उसने कहा कि 10 दिन पहले पत्नी मायके चली गई और तब से ससुराल वाले उस पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने और अपना मकान बेचने का दबाव बना रहे थे। इसी दबाव से तंग आकर वह यह कदम उठा रहा है। वीडियो में जान मोहम्मद ने कहा कि उसकी मौत की जिम्मेदार पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग हैं। उसने यह भी इच्छा जताई कि उसकी मृत्यु के बाद उसका मकान उसकी पांचों बेटियों को दे दिया जाए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पत्नी समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि थाने को एक व्यक्ति के खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस उसके घर पहुंची। छानबीन करने पर पता चला कि युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो भी बनाया है। वीडियो के आधार पर सास, ससुर, पत्नी, साले पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है। विक्रम सिंह ने कहा कि ससुराल पक्ष से भी पूछताछ की जा रही है, जो भी लोग जांच में दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।
Tagsमेरठआत्महत्यासल्फासघरेलू कलहपुलिस जांचजान मोहम्मदशहनाजवीडियोजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





