तमिलनाडू
जल्लीकट्टू प्रतियोगिता में 80 लोगों के घायल होने की खबर, मदुरई में एक की मौत
Deepa Sahu
26 July 2022 12:15 AM IST

x
तमिलनाडु में शुक्रवार को जल्लीकट्टू प्रतियोगिता के दौरान 80 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।
तमिलनाडु में शुक्रवार को जल्लीकट्टू प्रतियोगिता के दौरान 80 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। इस दौरान मदुरै के अवनियपुरम में एक व्यक्ति के मौत की खबर भी सामने आई है। घायलों में 38 बैलों को वश में करने वाले, 24 बैल के मालिक और 18 दर्शक शामिल हैं।
जल्लीकट्टू प्रतियोगिता तमिलनाडु में पोंगल के त्योहार पर राज्य के ग्रामीण इलाकों में आयोजित की जाती है। इस प्रतियोगिता में बैल और इंसानों की लड़ाई कराई जाती है। इस खेल को लगभग 2 हजार साल पुराना बताया जाता है।
#UPDATE | As per a health official, total 80 injured, 1 succumbed to injuries in the Jallikattu competition in Avaniyapuram area of Madurai, Tamil Nadu, earlier today
— ANI (@ANI) January 14, 2022
Injured includes 38 bull tamers, 24 bull owners, and 18 spectators https://t.co/nHk7uV5QHU
Next Story





